Site icon WorldWisdomNews

आम आदमी पार्टी ने बनाई जंबो कार्यकारिणी, एडवोकेट उज्जवल भसीन बने महासचिव

चंडीगढ़

19 अक्टूबर 2021

दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने जंबो प्रदेश कार्यकारिणी बनाई है जिसमें उपअध्यक्ष, महासचिव, सचिव, एक्सक्यूटिव मेंबर आदि सदस्यों के नाम जारी किए गए हैं। रविवार को आप के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।
प्रदेश कार्यकारिणी में कांग्रेस से आप मे शामिल हुए एडवोकेट भसीन को उनका राजनीतिक अनुभव देखते हुए खास स्थान दिया गया हैं।


पार्टी द्वारा मनोनीत 22 प्रदेश महासचिव में उनको भी स्थान दिया गया हैं इसकी जानकारी आप के प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग की ओर से जारी बयान में भसीन की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानकारी दी गई है। आप के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने उज्ज्वल को महासचिव बनने पर आशा जताई है की इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। गौरतलब है कि उज्ज्वल शहर के पेशेवर वकील हैं और चंडीगढ़ से जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखते है व पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

एडवोकेट भसीन इससे पहले चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में अहम भूमिका निभा रहे थे। इस मौके पर एडवोकेट भसीन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि वो केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से प्रभावित हो के आप मे शामिल हुए थे आज दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बेहतर हो गई है कि देश के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति आकर दिल्ली में अपना मुफ्त इलाज करा सकता है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में आज सभी प्रकार के इलाज और दवाइयां मुफ्त में मुहैया कराई जाती हैं। इसी प्रकार वह दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी केजरीवाल मॉडल को घर घर तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं