चण्डीगढ़  
21 जनवरी 2020
दिव्या आज़ाद
 
आगामी एक फ़रवरी से राष्ट्रीय संत श्री स्वामी अंजनीनंदन दास जी महाराज के पावन सानिध्य में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एक लाख आठ कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन रामनगरी अयोध्या में होने जा रहा है जो अयोध्या में सरयू तट पर नए घाट के सामने कराया जाएगा। श्री संकटमोचन महावीर बजरंगबली हनुमान जी महाराज स्वयं इस कार्यक्रम के आयोजक, प्रायोजक, संस्थापक एवं व्यवस्थापक होंगे जबकि प्रबंधक स्वामी अंजनीनंदन दास फाउंडेशन ट्रस्ट, हरिद्वार, उत्तराखंड हैं।
संस्था के चण्डीगढ़ स्थित प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस महाआयोजन में चण्डीगढ़ की भी भागीदारी रहेगी। चण्डीगढ़ से 1008 श्रद्धालुओं के जत्थे को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जनता में भारी उत्साह है। जल्द ही जत्थे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का नाम फाइनल कर लिया जाएगा। यह श्रद्धालु वहां न केवल कथा का श्रवण करेंगे बल्कि विभिन्न कार्यों में अपनी सेवाएं भी देंगे।
उन्होंने बताया कि दान दक्षिणा देने के इच्छुक दानी सज्जन फोन नं. 9780044371 पर संपर्क कर सकतें हैं  संस्था को अंडर सेक्शन 80 जी व 12 एए के तहत आयकर में छूट हेतु मान्यता है।

देश भर से संतजन पधारेंगे
यह कार्यक्रम विश्व कल्याण, मानव समृद्धि, देश प्रेम, भाईचारा, एकता, अखंडता, शांति, चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संतुलन एवं सर्वांगीण विकास हेतु कराया जा रहा है। कार्यक्रम के विवरणानुसार एक फरवरी 2020 को सुबह पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा व पचांग पूजन व सर्वप्रायश्चित कर्म किया जाएगा। सुबह दस बजे कलश यात्रा एवं यज्ञमंडप परिक्रमा होगी। दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र में आए हुए संतों का सम्मान होगा। बाद दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक प्रवचन सत्संग होगा तथा रात्रि आठ से दस बजे तक भजन संध्या होगी।

इसके अलावा एक फरवरी से आठ फरवरी तक रोजाना प्रात: दस से दोपहर एक बजे तक श्री सीताराम महायज्ञ होगा। नौ फरवरी को समापन कार्यक्रम के तहत प्रात: दस बजे से दोपहर एक बजे तक पूर्णाहुति दी जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे से सायं छह बजे तक प्रवचन सत्संग होगा व शाम सात बजे से संतों का आशीष व विदाई होगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन हेतु मुंबई, दिल्ली, कोलकाता व चेन्नई से निकटतम रेलवे स्टेशन फैजाबाज, बस्ती तक विशेष ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी व यज्ञ स्थल के लिए मुफ्त सेवा व रहने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बुकिंग व अन्य जानकारी हेतु हेतु वेबसाइट www.anjaninandandas.com पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.